Advertisement

Surjpur News: सूरजपुर पुलिस के अग्रसर कार्यक्रम में वेबीनार के माध्यम से आईआईटी बाम्बे के शिक्षाविद ने छात्रों को सफलता हासिल करने के दिए टिप्स।

सूरजपुर पुलिस के अग्रसर कार्यक्रम में वेबीनार के माध्यम से आईआईटी बाम्बे के शिक्षाविद ने छात्रों को सफलता हासिल करने के दिए टिप्स।
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं,शिक्षा के प्रति निष्ठा लग्न व कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता -डॉ. दीपू कुमार।

वेबिनार में जुड़े 800 छात्र-छात्राए, छात्रों ने अपने जिज्ञासाओं का पाया समाधान।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़सूरजपुर। मेघावी छात्रों एवं पुलिस परिवार के अध्ययनरत बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी एवं कैरियर उन्मुखी शिक्षा दिलाने को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने विशेष पहल करते हुए अग्रसर कार्यक्रम जिले में प्रारंभ किया है जिसमें जिले के मेघावी छात्रों, पुलिस परिवार के अध्ययनरत् बच्चों सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा गया है इन छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करने, बेहतर शिक्षा हेतु प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन देने के लिए शनिवार, 4 दिसम्बर को अग्रसर कार्यक्रम के तहत् वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में आईआईटी बाम्बे में धातुकी इंजीनियरिंग और पदार्थ विज्ञान के प्रोफेसर, यूएस पिट्सबर्ग के कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय से एम.एस. और पीएचडी उपाधि प्राप्त डॉ. दीपू कुमार के द्वारा कार्यक्रम में जुड़े वेबीनार में करीब 800 छात्र उत्साह के साथ भाग लिया जिनको प्रोफेसर दीपू कुमार ने सफलता हासिल करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इस वेबिनार में आईआईडी बाम्बे के प्रोफेसर डॉ. दीपू कुमार ने छात्रों को कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एम्बिशन, प्लानिंग एवं हार्डवर्क बहुत महत्वपूर्ण है जिसका पालन करते हुए आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने छात्रों को कहा कि परीक्षा की तैयारी शुरू करें तो अपनी तुलना किसी दूसरे से न करके खुद से करें, कौन क्या है ये फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन आप क्या हो आपके लिए इससे आपको बहुत फर्क पड़ता है इसलिए अपना ध्यान खुद पर फोकस करें और अपना लक्ष्य बनाये कि आपको सफल होना है, आप जो भी पढाई करें उसे रट्टा मारने के बजाय उन्हें समझने का प्रयास करें ताकि वह लम्बे समय तक याद रहे और आगे की पढाई में काम आए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि परीक्षा कोई भी हो बिना तैयारी के हम सफलता की कल्पना भी नहीं कर सकते है, सफलता पाने के लिए रणनीति बनाना बहुत जरुरी होता है यदि पूरी लगन, मेहनत व दृढता से तैयारी की जाय तो सफलता जरूर मिलती है, उन्होंने कहा कि यदि अच्छी रणनीति, लक्ष्य बनाकर, समय प्रबंधन, पिछले सालों और मॉडल पेपर की सहायता के साथ पढाई करें ताकि आपको वर्तमान की प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के रास्ते मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले की छात्रा शालिनी गुप्ता जिनका हाल ही में आईआईटी रूड़की में चयन हुआ जो जिले के लिए गौरव की बात है, उन्होंने शालिनी को साधुवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और इसकी जानकारी से स्वयं डॉ. दीपू कुमार को अवगत कराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

*डॉ. दीपू कुमार ने छात्रों के सवालों का दिया जवाब।*
इस वेबिनार में करीब 35 छात्रों ने प्रशासनिक सेवा, जेईई, नीट की परीक्षा सहित बेहतर शिक्षा से जुड़े सवाल डॉ. दीपू कुमार से पूछे, जिसका उन्होंने बड़े सहजता के साथ बारीकी से उन्हें जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को कहा कि आप जिस भी कक्षा में जिस विषय की पढ़ाई कर रहे है उसे कन्ठस्त रखे जिससे आपको आने वाली अगली कक्षा के विषयों की पढ़ाई में सहुलियत मिले जिससे आप एक बड़े लक्ष्य की ओर सफल हो सकेंगे, खुद के आत्मविश्वास को हमेशा ऊचां रखे, खामियों को सुधारे और आगे के लिए खुद को तैयार करें, न्यूज़, इन्टरनेट, ग्रुप चर्चा, सफल प्रतियोगी छात्रों के इंटरव्यू भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है इसलिए इन सबकी भी मदद ले। डॉ. कुमार ने अंत में कहा कि याद रखिये की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है शिक्षा के प्रति निष्ठा, लगन के साथ कड़ी मेहनत के दम पर सफलता अर्जित की जा सकती है। छात्रों ने बड़े आत्मीयता के साथ डॉ. दीपू कुमार को सुना और उनकी प्रेरणादायी बातों को आत्मसात करने की बात कही।
इस दौरान एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57