
अम्बिकापुर : अशासकीय संदर्शक के सदसयो ने केंद्रीय जेल में व्यवस्थओं का लिया जायजा
अम्बिकापुर/ 29 मार्च 2021/केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के अशासकीय संदर्शक समिति के सदस्यों ने शनिवार को केंद्रीय जेल का भ्रमण कर व्यवस्थओं का जायजा लिया।समिति के सदस्यों ने यहां आयोजित बैठक में भी शामिल हुये। सदसयो ने बंदी बैरक, अस्पताल एवं पाकशाला का निरीक्षण किया। बंदी बैरक में निरुद्ध बंदियों से उपलब्ध सुविधा तथा समस्याओं की जानकारी ली। श्री निखिल कुमार गुप्ता द्वारा बंदियों के मनोरंजन हेतु कैरम, बैडमिंटन उपलब्ध कराने, अधिवक्ता श्री सीडी कुमार द्वारा लाईब्रेरी हेतु शैक्षणिक, आध्यत्मिक एवं विधि संबंधी पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा अधिवक्ता ज्योति सिंह द्वारा महिला बंदियों के मनोरंजन हेतु खेल-कूद, रंगोली एवं संस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजन कराने अश्वासन दिए गये। इस दौरान जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र गायकवाड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]


















