छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

बलरामपुर: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उद्योग सखियों का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

बलरामपुर जिले में एनआरएलएम के तहत गठित प्रोड्यूसर ग्रुप की उद्योग सखियों का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

बलरामपुर: ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु उद्योग सखियों का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

बलरामपुर, 20 फरवरी 2026/ जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत गठित प्रोड्यूसर ग्रुप की उद्योग सखियों का 05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक जेंडर रिसोर्स सेंटर, बलरामपुर में आयोजित किया गया।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण का अवलोकन कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रोड्यूसर ग्रुप से चयनित उद्योग सखियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। राज्य स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं प्रदान संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रोड्यूसर ग्रुप के गठन का उद्देश्य एवं समूह आधारित आजीविका संवर्धन की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रशिक्षण के दौरान उद्योग सखियों को बाजार की मांग के अनुरूप आजीविका गतिविधियों का चयन, उत्पादों का मूल्य निर्धारण, लागत विश्लेषण, लाभांश गणना एवं प्रभावी विपणन रणनीतियों पर विशेष सत्रों के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि समूह को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

इसके साथ ही प्रोड्यूसर ग्रुप के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक अभिलेखों एवं विभिन्न पंजीयों के संधारण, उनके महत्व तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने में भूमिका पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

05 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उद्योग सखियों को प्रोड्यूसर ग्रुप की मजबूत रीढ़ के रूप में विकसित कर वित्तीय साक्षरता, विपणन कौशल एवं उद्यमिता के क्षेत्र में दक्ष बनाना है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्थायी एवं सशक्त आजीविका के अवसर प्राप्त हो सकें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!