Advertisement

सूरजपुर : हेराफेरी एवं भ्रष्टाचार की शिकायत पर सिलफिली प्रबंधक विनोद जयसवाल निलंबित उपाध्यक्ष मनमत बछाड की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

हेराफेरी एवं भ्रष्टाचार की शिकायत पर सिलफिली प्रबंधक विनोद जयसवाल निलंबित उपाध्यक्ष मनमत बछाड की शिकायत पर हुई कार्रवाई

प्रदेश खबर रिपोर्टर विश्रामपुर हेरा फेरी एवं भ्रष्टाचार की शिकायत पर समिति प्रबंधक सिलफिली विनोद जयसवाल को उप पंजीयक जी एस शर्मा सहकारी संस्थाएं ने निलंबित कर दिया है इस संबंध में जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिलफिली मनमत बछाड़ 95 सहकारिता मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह को बार-बार यह शिकायत की थी कि सहकारी समिति प्रबंधक विनोद जयसवाल द्वारा प्रासंगिक राशि पिछले 3 वर्षों का किसानों को वितरित नहीं किया है जिससे किसानों को आर्थिक एवं मानसिक दौर से गुजारना पड़ रहा है शिकायत पर सहकारिता मंत्री ने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला सूरजपुर जी एस शर्मा ने हेरा फेरी के मामले में समिति प्रबंधक विनोद जयसवाल को निलंबित करते हुए अपने आदेश ने उल्लेख किया है कि
कार्यालय उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं सूरजपुर के पत्र क्र./ शिकायत/ 2019/1549 5अक्टूबर2019 द्वारा हेराफेरी व भ्रष्टाचार के संबंध में शिकायत के आधार पर विनोद जायसवाल, समिति प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु निर्देशित किया गया था किंतु संचालक मंडल द्वारा संबंधित को निलंबित नही करते हुए केवल चेतावनी दी गयी थी। संचालक मंडल द्वारा की गयी उपरोक्त कार्यवाही को अमान्य करते हुए कार्यालय उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं द्वारा सहकारी सोसायटी अधिनियम की धारा 53(2) के तहत संचालक मंडल पो भंग करने हेतु नोटिस जारी किया गया था तदपश्वात भी संचालक मंडल द्वारा समिति प्रबंधक के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही की गयी इसके पश्चात कार्यालयीन पत्र क्र. 1487 26दिसंबर 2020 द्वारा पुनः समिति के अध्यक्ष संचालक मंडल को विनोद जायसवाल, समिति प्रबंधक के विरूद्ध सेवा नियम अनुसार कार्यवाही कर अवगत कराने हेतु लेख किया गया था जिसकी पावती भी समिति प्रबंधक द्वारा दी गयी थी किंतु आज दिनांक तक संचालक मंडल द्वारा समिति प्रबंधक के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही की गयी इससे स्पष्ट है कि संचालक मंडल द्वारा कार्यालयीन आदेशों की अवहेलना करते समिति प्रबधक को प्रश्रय दिया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण योजना समिति पुनर्गठन के पश्चात नवीन समितियों के कार्यकरण के संबंध में शासन स्तर से प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देशो केप्रसारण तथा पुनर्गठन के पश्चात नवीन समितियों के द्वारा किये गये कार्यों के संबंध में जानकारी लेने हेतु जिला सूरजपुर के सभी समिति प्रबंधकों की बैठक दिनांक 9मार्च2021 को आयोजित की गयी थी जिसमें विनोद जायसवाल, समिति प्रबंधक सिलफिली बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। इस प्रकार बैठक में दिये गये निर्देशों के परिपालन की स्थिति जानने हेतु उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं द्वारा 19 मार्च 2021 को समिति सिलफिली का दौरा किया गया जिसमें समिति प्रबंधक विनोद जायसवाल अनुपस्थित पाये गये तथा समिति में उपस्थित स्टाफ पुनर्गठन संबंधित दस्तावेज/पंजी / जानकारी नही दे पाया।
इस प्रकार विवरण से स्पष्ट है कि विनोद जायसवाल द्वारा कार्यालयीन निर्देशों की निरंतर अवहेलना करते हुए स्वेच्छाचारिता पूर्वक कार्य किया जा रहा है ।

समिति सिलफिली के उपाध्यक्ष मनमत बछाड़ द्वारा समिति के प्रबंधक द्वारा भारी अनियमितता एवं लापरवाही करने के संबंध में सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह को शिकायत की गयी है जिसमें विस्तृत जांच कर कार्यवाही कर अवगत कराने हेतु निर्देश मंत्री से प्राप्त हुये है।
उप पंजीयक जी एस शर्मा ने आगे उल्लेख किया है कि जांच कार्य पूर्ण होने तक विनोद जायसवाल, समिति प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिलफिली को सम्पूर्ण वित्तीय प्रभार से पृथक किया जाता है तथा संचालक मंडल सिलफिली को निर्देशित किया जाता है कि समिति सिलफिली के वरिष्ठ कर्मचारी को वित्तीय प्रभार तत्काल सौपे जिससे संस्था का कार्य प्रभावित न हो।। खनीफ विपणन वर्ष 2020-21 में खरीदे गये धान का शत प्रतिशत परिदान धान खरीदी नीति तथा अनुबंध की कंडिकाओं के अनुरूप करने की जिम्मेदारी विनोद जायसवाल की होगी।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगी। विनोद जयसवाल कि निलंबन से किसानों ने खुशी देखी जा रही है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57