अम्बिकापुर : अब तक 3 हजार से अधिक लोगों की हुई ट्रेसिंग : अब रात्रि में भी होगी कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही

अम्बिकापुर : अब तक 3 हजार से अधिक लोगों की हुई ट्रेसिंग : अब रात्रि में भी होगी कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही

आशीष विमला सिन्हा अम्बिकापु 8 अप्रैल 2021/ कोविड पॉजिटिव मरीजों के प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आए लोगों की खोजबीन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग दल द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में ट्रेसिंग दलों के द्वारा नगर निगम अम्बिकापुर के 48वार्डों में 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक कुल 3 हजार 391 लोगो की ट्रेसिंग  किया गया है। पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के 4 घंटे के भीतर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा रात्रिकालीन कार्यवाही हेतु पृथक कांटेक्ट ट्रेसिंग दल गठित कर दिया गया है। यह दल संध्या 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही पूर्ण करेगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रात्रिकालीन कांटेक्ट ट्रेसिंग दल के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित किया गया। डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, प्रवीण भगत, जिला सर्वीलेन्स अधिकारी डॉ मनीष, जिला नोडल अधिकारी डॉ सुशील एक्का, सहायक चिकित्सा अधिकारी राजेश गुप्ता  के द्वारा  दल के सदस्यों को कांटेक्ट ट्रेसिंग का प्रशिक्षण दिया गया ।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]