Advertisement

अम्बिकापुर : मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त : पेट्रोल पंप में भी ’’नो मास्क,नो गुड्स’’ का फ्लैक्स लगाना जरूरी : अब तक 4 लाख से अधिक की चालानी कार्यवाही।

अम्बिकापुर : मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त : पेट्रोल पंप में भी ’’नो मास्क,नो गुड्स’’ का फ्लैक्स लगाना जरूरी : अब तक 4 लाख से अधिक की चालानी कार्यवाही

आशीष विमला सिन्हा अम्बिकापुर /7 अप्रैल 2021/कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु राजस्व, नगर निगम,स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी दल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के चौक–चौराहों, दुकानों, सब्जी बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही कर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है तथा लोगों को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की समझाईश दी जा रही है। गुरुवार कोे एसडीएम अम्बिकापुर प्रदीप साहू के नेतृत्व में निगरानी दलों ने पेट्रोल पंप सहित व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। पेट्रोल पंप संचालकों को बिना मास्क के पेट्रोल नही देने तथा ’’नो मास्क नो गुड्स’’ का फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार गुदरी बाजार में भी लोगो को मास्क पहनने की समझाईश दी गई तथा मास्क का वितरण भी किया गया। कंपनी बाजार में सब्जी विक्रेताओं के प्रतिनिधियों से बाजार को अन्यत्र शिफ्टिंग के सम्बंध में चर्चा की गई जिस पर प्रतिनिधियों ने 2 दिन बाद अवगत कराने की बात कही। इसी प्रकार गुदरी बाजार के सब्जी विक्रेताओं को कलाकेन्द्र मैदान में शिफ्ट करने पर भी चर्चा की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संयुक्त निगरानी दल द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले अब तक 2हजार 837 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 4 लाख 35 हजार370 रुपए की राजस्व वसूली की गई है। टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के साथ ही दुकानों व सब्जी बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन करने की समझाईश दी जा रही है।
कलेक्टर श्री संजीव झा ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। अनिवार्य काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। ’’दो गज दूरी मास्क है जरूरी’’ के नियमों का कड़ाई से पालन करें। आम जनता की सहभागिता के बिना कोरोना को रोक पाना मुश्किल है। सभी अपनी जिम्मेदारी को समझें और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड–19 का वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। यह कोरोना के दुष्चक्र को रोकने के लिए कारगर उपाय है।
इस दौरान निगरानी में नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा, श्री मनीष सूर्यवंशी सहित नगर निगम के कर्मचारी भी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57