Advertisement

अम्बिकापुर : होम आईसोलेशन के स्टिकर निकालने पर होगी एफआईआर।

अम्बिकापुर : होम आईसोलेशन के स्टिकर निकालने पर होगी एफआईआर : कलेक्टर ने ली होम आइसोलेशन एवं कोविड टीकाकरण की समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर 9 अप्रैल 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा ने गुरुवार को सीएमएचओ,जिला टीकाकरण अधिकारी तथा बीएमओ की ऑनलाईन बैठक लेकर होंम  आईसोलेशन में मरीजो की निगरानी तथा कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने होम आईसोलेशन के दौरान मरीजो द्वारा घर मे चस्पा किये गए स्टीकर को निकाल कर बाहर घूमने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कहा कि होम आईसोलेशन के स्टिकर को निकालने  वालो पर तत्काल एफआईआर कराएं। होंम आईसोलेशन की कड़ाई से निगरानी करें। मरीजो की उपचार की  सुविधा के साथ ही जो नियमो का पालन नही करता है उस पर कड़ी कार्यवाही करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने कहा कि  शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में भी पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ रही है जो चिंता का विषय है। नियंत्रण के लिए बीएमओ और सीईओ कार्ययोजना बनाएं दुकानों और बाजारों में भीड़ न होने दे। शारीरिक दूरी का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायतो में भी संध्या 6 बजे सभी दुकानों को सख्ती से बंद कराएं। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में होंम आईसोलेशन के दौरान 24 घंटे की  आपातकालीन सुविधा हेतु चिकित्सको एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं और संबंधित की मोबाइल हमेशा ऑन  रहना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि एंटीजन टेस्ट के हर 2 घंटे के बाद तथा आरटीपीसीआर  टेस्ट रिपोर्ट आने के तत्काल बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कोविड टेस्ट के लिए  सैम्पलिंग लेते समय ही संपर्क में आये लोगो के नाम-पता पूछ कर रखे ताकि कांटेक्ट ट्रेसिंग के समय सुविधा हो।
कलेक्टर ने कहा कि सैंपलिंग के दौरान या कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान गलत मोबाईल नम्बर देते है उन पर भी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई पॉजिटिव आता है उसके घर के सभी सदस्यों का  उपचार तुरंत शुरू कर दें तथा सभी सदस्यों के रिपोर्ट निगेटिव आने तक कंटेनमेन्ट रखें। उन्होंने कहा कि सभी जांच केंद्रों में जो भी कोविड जांच कराने आता है उन्हें दवा किट जरूर दें और खुराक की विधि भी बताएं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57