Advertisement

घर में जरूर लगाएं ये पौधे, आसपास मच्छर नहीं फटकेंगे

रायपुर : घर में जरूर लगाएं ये पौधे, आसपास मच्छर नहीं फटकेंगे

सेहतमंद रहने के साथ घर-आंगन की खूबसूरती भी बढ़ाएं

घर को मच्छरों से मुक्त रखना आजकल बहुत कठिन हो गया है। कई तरह के उपायों के बाद भी मच्छर पीछा नहीं छोड़ते। घर के किसी न किसी कोने से निकल ही आते हैं। मच्छर खुद तो आते ही हैं, अपने साथ बीमारियों का पुलिंदा लेकर भी आते हैं। बीमारियां भी ऐसी-ऐसी जो जल्दी पीछा नहीं छोड़तीं। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, वायरल बुखार इत्यादि। हम मच्छरों से निजात पाने के लिए अकसर केमिकल से बने कई उत्पादों का बाजार से खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। ये हमारी त्वचा और शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं।

प्रेमी प्रेमिका का दो जोड़ा घर छोड़ा परिजन आपस में भिड़े पुलिस खोजबीन में जुटी।

मच्छरों से बचने के अनेक प्राकृतिक तरीके भी हैं। हम प्रकृति के साथ रहकर बिना किसी नकारात्मक प्रभाव के इससे निजात पा सकते हैं। रायपुर आयुर्वेदिक कॉलेज के अधीक्षक डॉ. प्रवीण जोशी बताते हैं कि मच्छरों एवं कीटों को आयुर्वेदिक पौधों की मदद से दूर रखा जा सकता है। आवासीय क्षेत्रों, कार्यालयों, तालाबों और खेतों की मेड़ों में आयुर्वेदिक पौधे जैसे तुलसी, कृष्णा तुलसी, ओडोमास, पुदीना, दमनक, अजवाइन, मरीच, लहसुन, गेंदा, लेमन ग्रास, नीम, यूकेलिप्ट्स, मुनगा, निर्गुन्डी, करंज, शीशम, वासा और कर्पूर मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह काम करते हैं।

नगरपंचायत बिश्रामपुर की अंतिम दुकान का बोली 12.50 लाख रु पहुंची

जानिए ऐसे पौधों के बारे में जो आपकी बालकनी और आंगन की खूबसूरती बढ़ाने के साथ मच्छरों को भी दूर रखेंगे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

तुलसी व कृष्णा तुलसी – तुलसी के पौधे से निकलने वाली सुगंध मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह काम करती है। आपको सेहतमंद रखने और मच्छर को दूर भगाने में तुलसी बेहद लाभदायक है। मच्छरों को घर से दूर रखने गमले में तुलसी का पौधा लगाकर रखना चाहिए।

ड्रीम प्लान के साथ चौपाल पर रथ के साथ पहुंच रही है जिला पंचायत सदस्य मौके पर ही करती है समस्याओं का निदान

गेंदा का पौधा – गेंदे के फूल न सिर्फ आपकी बालकनी और बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि इसकी सुगंध मक्खी व मच्छर को भी घर से दूर रखते हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि गेंदें के फूलों में पाई जाने वाली गंध मक्खी-मच्छरों को पसंद नहीं होती है। यह पौधा भी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट होता हैं। गेंदे के फूल पीला, गहरा नारंगी और लाल रंग के होते हैं। इनकी गंध मच्छरों को परेशान कर देती है जिससे वे इसके आसपास नहीं आते।

तीन दिवसीय अखिल भारतीय जनजातीय साहित्य समारोह

लेमन ग्रास – हर घर में लेमन ग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है। लेमन ग्रास का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी किया जाता है। इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खुशबू एक तरफ जहां मूड फ्रेश करने का काम करती है, वहीं इससे मच्छर भी दूर भागते हैं।

नीम का पौधा – मच्छर, मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर रखने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में बगीचा है तो वहां नीम का पेड़ जरूर लगाएं। इससे घर के अंदर मच्छर नहीं आएंगे।

लहसुन का पौधा – यह माना जाता है कि लहसुन खाने से खून में एक अलग तरह की महक आने लगती है जिसे मच्छर बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अगर आप खुद लहसुन का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो अपने घर में लहसुन का एक पौधा जरूर लगाएं।

Ambikapur News : आबकारी मंत्री कवासी लखमा का दौरा कार्यक्रम……….

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47