छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

ऋण समय पर चुकाने वाले दिव्यांग हितग्राहियों का हुआ सम्मान

अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम द्वारा ऋण समय पर चुकाने वाले दिव्यांग हितग्राहियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम ने दी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

अंबिकापुर, 08 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) लोकेश कावड़िया के सरगुजा जिला दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अंबिकापुर में दिव्यांग हितग्राहियों के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार ऋण योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर उसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण रूप से चुकाने वाले सरगुजा जिले के तीन दिव्यांग हितग्राहियों को अध्यक्ष लोकेश कावड़िया द्वारा श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित दिव्यांग हितग्राहियों में—
मैनपाट की सनमतिया, पिता भागवत,
लुण्ड्रा के कुंवर साय, पिता राम,
तथा लखनपुर के मोहन दास, पिता संवरा दास
शामिल हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने अपने संबोधन में बताया कि छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की स्वरोजगार योजना को पुनः प्रारंभ किया गया है। योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण सुविधा के साथ-साथ स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस प्रकार के सम्मान एवं संवाद कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास का संचार होता है तथा स्वरोजगार के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है।

कार्यक्रम में हरेन्द्र पटेल, संचालक सदस्य, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम,अपर कलेक्टर अमृतलाल ध्रुव,जनसंपर्क अधिकारी,समाज कल्याण अधिकारी प्रभावति दास सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!