Advertisement

अम्बिकापुर : होंम आईसोलेशन के उल्लंघन पर एक पर फिर एफआईआर दर्ज।

अम्बिकापुर : होंम आईसोलेशन के उल्लंघन पर एक पर फिर एफआईआर दर्ज

कलेक्टर ने किया निगम क्षेत्र में होंम आईसोलेशन का निरीक्षण

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शनिवार को अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में होंम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजो का रैंडम निरीक्षण अधिकारियो के साथ किया । उन्होंने मणीपुर में होम आईसोलेशन का पालन नही  करने पर राजू खन्ना नाम के व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  ने निरीक्षण के दौरान बनारस चौक, गांधीनगर वार्ड नं3, भट्ठापारा, संत  गहिरा गुर यूनिवर्सिटी कैम्पस,जयस्तम्भ चौक तथा मणीपुर क्षेत्र में होंम आईसोलेशन में रहने वालों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगो को समझाईश दी कि नियमो का सख्ती से पालन करने में ही कोरोना से बचाव संभव है। घर के सभी  सदस्य होंम आईसोलेशन का पालन जरूर करें

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

मीडिया प्रतिनिधी भी जागरूकता लाने  करें नजीर पेश-होम इअसोलेशन मरीजो के रैंडम निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को कुछ ऐसे मीडिया प्रतिनिधि भी सड़क पर  दिखे जो बिना मास्क लगाए ही अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे । उन्होंने उनके पास जाकर कहा कि लोगो जागरूक कर उन्हें उनका हक और सम्मान दिलाने के साथ ही  कमियों को उजागर करने वाला पेशा से जुड़े हुए है। शासन प्रशासन के जन अभियानों में महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में कोरोना  महामारी से  बचाव में दवा के साथ जागरूकता की भी उतनी ही  जरूरत है। आप सभी मीडिया प्रतिनिधि जागरूक रहकर जागरूकता की नजीर पेश कर सकते हैं।

इस दौरान निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय एसडीएम प्रदीप साहू, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, प्रवीण भगत,सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया, तहसीलदार ऋतुराज बिसेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05