
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
राजस्थान : नाबालिग को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा
राजस्थान : नाबालिग को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा
जयपुर, जयपुर की एक विशेष अदालत ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।.
विशेष लोक अभियोजक राकेश महर्षि ने बताया कि पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) अदालत की विशेष न्यायाधीश तारा अग्रवाल ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी शिवम यादव (22) को लड़की के अपहरण और बलात्कार का दोषी पाया और 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया।.










