गरियाबंदछत्तीसगढ़राज्य

केन्द्र सरकार पहलवान बेटियो को न्याय नही दिला पा रही है – प्रियंका कपिल

केन्द्र सरकार पहलवान बेटियो को न्याय नही दिला पा रही है – प्रियंका कपिल

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

मैनपुर – महिला कांग्रेस मैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपिल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि संसद जनता की आवाज होती है लेकिन जब देश में नया-भव्य संसद भवन का उद्घाटन हुआ तो देश के लिए मेडल लाने वाली महिला खिलाड़ियों को संसद के नजदीक सड़कों पर अपमानित किया गया। संसद भवन के करीब अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही महिला पहलवानों को प्रताड़ित करके देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों को अपमानित किया जाता है ,सड़कों पर महिला खिलाड़ियों को तानाशाही के बल से पीटा गया। श्रीमती कपिल ने आगे कहा लोकतंत्र केवल इमारतों से नहीं,जनता की आवाज से चलता है। खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं उन मेडलों से खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है, ये एकदम गलत है, पूरा देश आज मोदी सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

Sundar Baghel

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!