Advertisement

ग्रामीणों के साथ कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : ग्रामीणों के साथ कलेक्टर ने जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं
बहुफसली खेती करने किया प्रेरित
पशु प्रजनन क्षेत्र पकरिया का किया निरीक्षण

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत पकरिया का दौरा किया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर मे छायादार पेड़ के नीचे ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठ कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होने खासकर वन अधिकार अधिनियम के तहत भूमि प्राप्त हितग्राहियों की आर्थिक उन्नति के लिए परंपरागत धान की खेती के अलावा बहुफसली खेती करने और उद्यानिकी फसल लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होने हितग्राहियों को धान और गेहूं के अलावा चना, मूंगफली, उड़द, मक्का, मूंग, सोयाबीन आदि की खेती के साथ ही केला, पपीता, मुनगा, आम आदि उद्यानिकी फसल भी लेने कहा ताकि उनकी आय में वृद्धि हो। इसके लिए कलेक्टर ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों कोे पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने और विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बांधो और नहरों का रख-रखाव एवं मरम्मत करने तथा सिंचाई के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर ने पशु प्रजनन क्षेत्र पकरिया का भी निरीक्षण किया और मुर्गी पालन, बकरी पालन की जानकारी ली। उन्होंने पशुओं को किसी तरह की बीमारी नहीं हो इसके लिए साफ-सफाई, दवा-इलाज आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत गौरेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री यशपाल सिंह सहित कृषि, सिंचाई, उद्यान, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कक्षा 9वीं हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय लेटरल एण्ट्री परीक्षा 9 अप्रैल को होगी

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57