Advertisement

गैस सिलेंडर फटने से लगी कई लोगों मकान के छप्पर में आग 10 लाख से ज्यादा हुआ नुकसान

गैस सिलेंडर फटने से लगी कई लोगों मकान के छप्पर में आग 10 लाख से ज्यादा हुआ नुकसान

रिपोर्ट अमन गोस्वामी मो 914048449 शाहजहांपुर नरेगा बीआरपी समेत छह लोगों के घरों में लगी आग, मची अफरा-तफरी, परिवार और गांव वालों की मदद से घरों से निकाल पाये घरेलू सामान को खेतों में डाला, भैंस भी झुलसी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

खुटार। गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से गांव महुआ पिमई में नरेगा बीआरपी समेत छह लोगों के छप्परदार घरों में आग लग गई। घरों में रखा सारा घरेलू सामान और नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ितों के अनुसार लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले आग ने छप्परदार घरों में कहर बरपा चुकी थी।
खुटार ब्लॉक के गांव महुआ पिमई निवासी सर्वेश सिंह ने बताया कि उन्होंने घर टीन शेड डाल रखा है और उसके आगे छप्पर पड़ा हुआ है। घर में चार सदस्य है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनकी बीस वर्षीय पुत्री आशा सिंह गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। जबकि वह और उनकी पत्नी उषा देवी, 21 वर्षीय पुत्र आलोक सिंह बाहर छप्पर के नीचे बैठे थे। सर्वेश सिंह की पुत्री आशा सिंह गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए भगोना चढ़ा कर बाहर आ गई थी। इस बीच गैस लीक होने से सिलेंडर फट गया और घर में पड़े छप्पर को आग ने पकड़ लिया। परिवार के साथ ही गांव के लोगों ने घर में आग लगी देखी तो होश उड़ गए और नलों से बाल्टी में पानी भरकर डालने लगे। इस बीच इसकी सूचना फायर बिग्रेड को भी दे दी गई। इसके बाद आग ने पड़ोस के ही नंदकिशोर, राजेश, हरीराम, राजाराम, नेवाराम के घर पड़े छप्पर में आग पहुंच गई और छप्परदार घरों में आग तेजी से जलने लगी। घरों में रखा सारा घरेलू सामान, कीमती कागज जलने लगा। छह घरों में आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। पीड़ित परिवार और गांव वालों ने जैसे तैसे घरों में रखा घरेलू सामान कुछ निकालने में कामयाब हो गए और दूर खेतों में डाल दिया। जिससे कुछ घरेलू सामान जलने से बच गया। हालांकि पीड़ितों के अनुसार, घर में रखा सारा घरेलू सामान, कीमती कागज और नकदी जलकर राख हो गई। लगभग दस लाख रुपये की क्षति पहुंची है। इसके बाद सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और छप्पर में लगी आग को बुझाने लगी। जिससे गांव में आग फैलने से बच गई। लेकिन फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही आग ने घरों में रखा घरेलू सामान और नगदी राख कर चुकी थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इन पीड़ितों का ये हुआ नुकसान, दो बकरी की जलकर मौत, भैंस झुलसी

खुटार। सर्वेश सिंह के घर में चार पंखा, टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, छह कुंटल धान, ढाई कुंटल गेंहू, डेग, गन्ना बुआई के लिए रखा बीस हजार रुपये, कीमती अभिलेख, चारपाई, कपड़े आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा राजाराम के घर दस हजार रुपये की नगदी, चारपाई, रजाई, कपड़ा, गेंहू धान, मशहूर दाल, 25 किलो लाही, दो बकरी की मौत और राजेश कुमार के घर में रखे कीमती कागज, आधार कार्ड, बैंक किताब, एटीएम कार्ड, दस हजार रुपये की नगदी, अनाज, चारपाई, सिलेंडर और नंदकिशोर के घर अनाज, घरेलू सामान, नगदी, छप्पर के नीचे बंधी भैंस झुलसी और नेवाराम के घर झोपड़ी में खड़ी ठेली, चारपाई, खाद की पांच बोरी और
हरीराम के घर चारपाई, पांच हजार रुपये, अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इन सभी पीड़ितों का करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ,,,,

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57