छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

26 नवंबर मनाया जाएगा संविधान दिवस

26 नवंबर मनाया जाएगा संविधान दिवस 

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   भारत सरकार द्वारा डॉ बी.आर. अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर 26 नवम्बर 2021 को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव  संजय अग्रवाल द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया है कि 26 नवम्बर 2021 को भारत सरकार के संसदीय वित्त मंत्रालय द्वारा वेब पोर्टल का निर्माण किया गया है।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

भारत के संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन पाठन हेतु व्यवस्था की गई है। संवैधानिक लोकतंत्र के संबंध में ऑनलाइन https://constitutionquç.nic.in  में नागरिक भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थाओं व सार्वजनिक उपक्रमों में 26 नवम्बर 2021 को संविधान दिवस के अवसर पर पूर्वान्ह 11 बजे से संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन पाठन हेतु वेब पोर्टल को ओपन कर ऑनलाइन पाठन किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत कर अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!