Advertisement

जांजगीर चांपा के सत्तीगुड़ी में 30 पाजीटिव हुए रिकवर

रायपुर : जांजगीर चांपा के सत्तीगुड़ी में 30 पाजीटिव हुए रिकवर

शेष पाजीटिव मरीजों का उपचार जारी, स्वास्थ्य में हो रहा है तेजी से सुधार

गांव को किया गया सील

पूरा गांव प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में

रायपुर, 16 अप्रैल 2021

जांजगीर-चांपा जिले के बलोदा विकासखंड के ग्राम सत्तीगुड़ी में कोरोना पाजीटिव 30 मरीज स्वस्थ होकर सामान्य हो गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा की गई इलाज की त्वरित ब्यवस्था से अन्य संक्रमित लोगों को तेजी से स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

गुरुवार को कलेक्टर यशवंत कुमार ने सत्तीगुड़ी गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सत्तीगुड़ी के ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य के संबंध जानकारी लेते हुए उनका कुशल क्षेम पूछा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे को संक्रमितों का गंभीरता से इलाज करने और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर संक्रमितों के स्वास्थ्य पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम सत्तीगुड़ी के लोग अप्रैल के प्रथम सप्ताह से अलग-अलग वैवाहिक कार्यक्रम सम्मिलित हुए थे। कार्यक्रम में सम्मिलित गांव के ही एक व्यक्ति 7 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर कार्यक्रम में सम्मिलित अन्य ग्रामीणों का भी कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें संक्रमितों की संख्या में वृद्धि की जानकारी हुई। संख्या बढ़ने पर ग्राम में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर ग्रामीणों की कोरोना जांच की गयी। कुल 680 की आबादी वाले गांव में 450 से अधिक लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें अब तक 135 ग्रामीण कोरोना संक्रमित मिले।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एसडीएम मेनका प्रधान ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के कारण जिला प्रशासन द्वारा, राज्य शासन से प्राप्त निर्देश एवं जिला मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन में पूरे गांव को सुरक्षा की दृष्टि से जनहित में सील किया गया है। गांव के सभी प्रवेश द्वार पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं। पूरे गांव में मुनादी कराई गई है। सभी कोरोना संक्रमित स्वास्थ विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाइल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से संक्रमितों को आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। ग्रामीणों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का गांव में आवागमन पर प्रतिबंध लगा गया है। आवश्यक दवाओं एवं अन्य जरूरी सामग्री का वितरण जिला प्रशासन की निगरानी में किया जा रहा है। गांव की सीमा पर कोटवारों एवं रोजगार सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरा गांव स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की निगरानी में है। वर्तमान में 30 कोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी हो चुकी है। शेष संक्रमित मरीजों का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57