छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

नवा रायपुर में 13–14 मार्च को होगा ‘आदि पर्व 2026’, जनजातीय संस्कृति का होगा भव्य प्रदर्शन

नवा रायपुर अटल नगर में 13 और 14 मार्च 2026 को ‘आदि पर्व 2026’ का आयोजन होगा। इसमें जनजातीय चित्रकला, परिधान शो, व्याख्यान और आदि हाट के माध्यम से जनजातीय संस्कृति और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा।

सूरजपुर, 10 मार्च 2026। जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान को व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 13 एवं 14 मार्च 2026 को “आदि पर्व 2026” का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित संस्थान परिसर में किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आयोजन के अंतर्गत कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें “आदि रंग” जनजातीय चित्रकला महोत्सव, “आदि व्याख्यान” (जनजातीय विषयों पर विशेष व्याख्यान), “आदि परिधान” जनजातीय अटायर शो तथा “आदि हाट” शिल्प ग्राम प्रमुख रूप से शामिल हैं। “आदि हाट” के माध्यम से जनजातीय हस्तशिल्प, वन उत्पाद और पारंपरिक वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया जाएगा, जिससे जनजातीय कारीगरों और कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों, शोधकर्ताओं, कारीगरों एवं अन्य प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन कर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं समन्वय के लिए संपर्क अधिकारी श्रीमती गायत्री नेताम (संयुक्त संचालक) से मोबाइल नंबर 9425546142 पर तथा ईमेल triraipur0771@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!