Advertisement

जल्द अस्तित्व में आएगा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला : भूपेश बघेल

रायपुर : जल्द अस्तित्व में आएगा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला : भूपेश बघेल

चंद्रनाहू (चंद्रा) विकास महासमिति के 76 वाँ वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

चंद्रनाहू समाज के प्रमुख छत्तीसगढ़ी व्यंजन अईरसा रोटी से वजन कर किया गया स्वागत

ग्राम सलौनीकला में समाजिक भवन हेतु 30 लाख रुपये की स्वीकृति, समाज के लिए रायपुर में कलेक्टर गाइडलाइंस के 10 प्रतिशत दर पर जमीन देने की घोषणा

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका

ग्रामीण आजीविका का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेंगे गौठान

चंद्रनाहू समाज के प्रमुख छत्तीसगढ़ी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला जल्द अस्तित्व में आएगा। इसके लिए जल्द ही ओएसडी की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सलौनीकला में आयोजित चंद्रनाहू (चंद्रा) विकास महासमिति के 76वाँ वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे।
बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम सलौनीकला में चंद्रा समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही उन्होंने रायपुर के अमलीडीह में समाज के भवन हेतु कलेक्टर गाइडलाइंस दर के 10 प्रतिशत मूल्य पर जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार हेतु जोंक डायवर्सन अर्जुनी की ऊँचाई बढ़ाने हेतु विभागीय परीक्षण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में चंद्रनाहू समाज की महिलाओं द्वारा बनाए गए लगभग 100 किलोग्राम छत्तीसगढ़ी व्यंजन अईरसा रोटी से तौलकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

व्यंजन अईरसा रोटी से वजन कर किया गया स्वागत
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रमुख है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। हमने इसकी सीटे भी बढ़ाई है। यह एक ऐसा सरकारी स्कूल है जिसमें अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिभावकों में उत्साह है। राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्रोत प्रारंभ हुए हैं। जिसके पास पहले कोई रोजगार नहीं होता था। वे गोबर बेचकर लाभ कमा रहे हैं। इसी तरह सरकार गौठान योजना के माध्यम से गोधन की रक्षा कर रहा है। गौठान में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना की पूरे देश में सराहना की जा रही है। गांव की परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। योजनाओं को चलाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पैरादान के लिए किसानों से आव्हान भी किया कि वह पराली को जलाए नही बल्कि गौठानो में दान करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में फसल उत्पादन के लिए वर्मी कंपोस्ट का उपयोग अधिक से अधिक किया जाए। वर्तमान में खेती के रकबा में वृद्धि हुई है। लोगों का खेती किसानी के प्रति रुझान बढ़ा है, देशी उत्पादों की खरीदी के लिए मूल्य निर्धारित किया जा रहा है। सभी ब्लाक के दो दो गांव में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने इस मौके पर समाज की संविधान पुस्तिका का भी विमोचन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रनाहू (चंद्रा) विकास महासमिति के केन्द्रीय अध्यक्ष रामरतन चंद्रा ने की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव एवं विधायक चन्द्रदेव राय, संसदीय सचिव शिशु पाल सोरी, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, पामगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, जैजपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा समेत सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि समाज के प्रमुख पदाधिकारी गण कलेक्टर डोमन सिंह एवं एसपी दीपक झा उपस्थित थे। साथ ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूर दराज से आए चंद्रनाहू समाज के राजप्रधान, पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47