Advertisement

अम्बिकापुर : सुबह बाहर निकलने वालों पर भी प्रशासन सख्त नियमों के उल्लंघन पर 17 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर / कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार शनिवार प्रातः 7 बजे से प्रशासनिक अधिकारियों की 2 टीम ने शहर भ्रमण कर नियमों के अनुपालन का जायजा लिया। दोनों टीम के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा 3 दुकान संचालकों पर कार्यवाही करते हुए 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया वही ठेले पर फल बेचने वाले एक फल विक्रेता के फलों को जब्त कर नियमो के अनुपालन करने की समझाइश दी गई। इस दौरान बाहर एक फल बेचने वाले के फल को जब्त किया गया।
एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में एक टीम ने पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड, चठिरमा बेरियर, अजिरमा बेरियर, सरगंवा रोड तथा प्रतापपुर नाका में जांच उल्लंघन करने वालों से 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी तरह तहसीलदार ऋतुराज बिसेन के नेतृत्व में दूसरी टीम ने देवीगंज रोड, गुदरी बाजार, संगम चौक, पुराना बस स्टैंड, महामाया रोड तथा सत्ती पारा में लॉकडाउन के दौरान लापरवाही किये जाने पर 3 दुकानों पर चालानी कार्यवाही कर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान बाहर ठेला में फल बेचने वाले के फल को भी जब्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने 13 अप्रैल प्रातः 6 बजे से पूरे जिले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है। नियमों का पालन कराने जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी डटे हुए हैं। निगरानी दलों द्वारा कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57