Advertisement

सरगुजा : कलेक्टर व एसपी ने नगर के अंदरूनी एवं बाहरी क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

कलेक्टर व एसपी ने नगर के अंदरूनी एवं बाहरी क्षेत्रों का किया निरीक्षण
नियमो के उल्लंघन करने वाले 29 लोगों पर चालानी कार्यवाही
कार के विंडो से निकलवाया गया ब्लैक फिल्म

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा के द्वारा लॉकडाउन अवधि में स्वयं सड़क पर उतरकर नियमों के अनुपालन का जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को देर शाम अम्बिकापुर नगर के अंदरूनी हिस्से घड़ी चौक, चांदनी चौक, पॉलिटेक्निक ग्राउंड, गाँधी चौक सहित गंगापुर एव अन्य बाहरी क्षत्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 लोगो से निगरानी दलों द्वारा 3 हजार 800 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई वही चांदनी चौक में एक कार के विंडो से ब्लैक फिल्म निकलवाया गया। कलेक्टर ने प्रतिबन्धात्मक आदेश में दी गई अनुमति के बिना बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरतने तथा चालानी कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने 13 अप्रैल प्रातः 6 बजे से पूरे जिले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है। नियमों का पालन कराने जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी डटे हुए हैं। निगरानी दलों द्वारा कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान अम्बिकापुर एसडीएम श्री प्रदीप साहू, तहसीलदार श्री ऋतुराज बिसेन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57