अम्बिकापुर : निगरानी दल ने नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से वसूला 39 हजार रुपए जुर्माना

अम्बिकापुर 19 अप्रैल 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार निगरानी दल  द्वारा सुबह से ही शहर भ्रमण कर नियमों के अनुपालन का पड़ताल किया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में एक दल एवं तहसीलदार ऋतुराज सिंह बिसेन में नेतृत्व में दूसरी दल के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले 67 लोगों से 39 हजार 350 रुपए जुर्माना वसूला गया ।

एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में राम मंदिर रोड, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, गुदरी चौक, दर्री पारा और सत्तीपारा में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लगभग 15 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 9 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान लॉकडाउन में फल बेचने के कारण शिव शंकर फ्रूट एजेंसी पर एसडीएम ने 5 हजार का जुर्माना लगाया।
तहसीलदार ऋतुराज बिसेन के नेतृत्व में दूसरी टीम ने गांधी चौक, नवापारा, गांधी नगर, बनारस रोड, साईं कॉलेज रोड में लॉकडाउन का उल्लंघन किये जाने पर 50 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 19 हजार 850 रुपये जुर्माना लगाया। इस दौरान गाँधीनगर प्यूरिल्केयर मिल्क प्रॉडक्ट में तय सीमा के बाद दूध बेचने के कारण 5 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही बाहर घूम-घूमकर सब्जी बेचने वाले तथा खरीदने वालों को भी समझाईश दी गई।
सीतापुर में भी एसडीएम दीपिका नेताम के नेतृत्व में निगरानी दल के द्वारा लॉकडाउन में दुकान खोलने के कारण एक दुकान को 15 दिन के लिए सील किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर 19 अप्रैल 2021/  कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार निगरानी दल  द्वारा सुबह से ही शहर भ्रमण कर नियमों के अनुपालन का पड़ताल किया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में एक दल एवं तहसीलदार  ऋतुराज सिंह बिसेन में नेतृत्व में दूसरी दल के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले 67 लोगों से 39 हजार 350 रुपए जुर्माना वसूला गया ।
एसडीएम प्रदीप साहू के नेतृत्व में राम मंदिर रोड, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, गुदरी चौक, दर्री पारा और सत्तीपारा में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लगभग 15 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 9 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान लॉकडाउन में फल बेचने के कारण शिव शंकर फ्रूट एजेंसी पर एसडीएम ने 5 हजार का जुर्माना लगाया।
तहसीलदार ऋतुराज बिसेन के नेतृत्व में दूसरी टीम ने गांधी चौक, नवापारा, गांधी नगर, बनारस रोड, साईं कॉलेज रोड में लॉकडाउन का उल्लंघन किये जाने पर 50 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 19 हजार 850 रुपये जुर्माना लगाया। इस दौरान गाँधीनगर प्यूरिल्केयर मिल्क प्रॉडक्ट में तय सीमा के बाद दूध बेचने के कारण 5 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही बाहर घूम-घूमकर सब्जी बेचने वाले तथा खरीदने वालों को भी समझाईश दी गई।
सीतापुर में भी एसडीएम दीपिका नेताम के नेतृत्व में निगरानी दल के द्वारा लॉकडाउन में दुकान खोलने के कारण एक दुकान को 15 दिन के लिए सील किया गया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]