Advertisement

धौरपुर को मिली एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात

रायपुर : धौरपुर को मिली एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात

लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर ग्राम में मुख्यमंत्री ने की कई बड़ी घोषणाए

रायपुर,10 मई 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के लिए मंगलवार को लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर ग्राम पहुंचे. यहां आम के पेड़ के नीचे लोगों से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कीं. मुख्यमंत्री ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए धौरपुर में नया महाविद्यालय खोलने की घोषणा की. राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आए इसके लिए मुख्यमंत्री ने धौरपुर में एसडीएम कार्यालय कार्यालय खोलने की भी घोषणा की है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मुख्यमंत्री ने मछली नदी पर पुल निर्माण, रघुनाथपुर में उप तहसील खोलने, सहनपुर मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन करने के साथ ही सहनपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक बाजार में शेड और चबूतरा का निर्माण, शासकीय उ.मा. स्कूल लुंड्रा एवं कुदारी लमगांव में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, शासकीय उ.मा. विद्यालय करौली, बरगीडीह, रघुनाथपुर में भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी है.

मुख्यमंत्री बघेल ने यह भी कहा है कि जनता की सुविधा के लिए जहां जिस चीज की आवश्यकता होगी वहां उसे जरूर पूर्ण किया जाएगा.

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05