Advertisement

सरगुजा : भाजपाइयों ने की मृत बालिका के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग।

भाजपाइयों ने की मृत बालिका के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की मांग

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

गत दिवस बेलजोरा बांध में 11 वर्षीय बालिका की डुबने से हुई मौत के बाद भाजपाइयों ने पीड़ित परिवार को ₹1000000 का मुआवजा देने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा भाजपाइयों ने बच्ची की मौत के लिए शासन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलेगी तू मजबूरन भाजपाई एसडीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे ज्ञात हो कि विगत दिनों ग्राम बिजोरा चट्टान पर निवासी 11 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई थी इस मौत के लिए भाजपा ने शासन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष श्रवण दास ने बताया कि कुंऐ भी सुखने की कगार पर है, वहां के लोग कोसों दूर जाकर पीने की पानी लेकर आते हैं। हेडपंप के अभाव एवं सुखे कुंऐ के वजह से नहाने बांध जातें हैं। 11 साल के बच्ची भी नहाने बांध गई हुई थी, जहां नहाने के दौरान डूबने से उस मासूम की मौत हो गई ।मंडल अध्यक्ष ने इस मौत के लिए शासन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि नेता और अधिकारियों के चहेतों को उपकृत करने उनके यहां शासकीय हैंडपंप लगाया गया है। जहां जरूरत है वहां एक भी हैंडपंप नहीं है अगर इन मोहल्लों में हेडपंप की सुविधा होती तो उस मासूम बच्ची की जान नहीं जाती, और मां-बाप को अपनी बच्ची की जान से हाथ नहीं धोना पड़ता। उन्होंने बच्ची की मौत पर शोक जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंप पीड़ित परिवार को ₹10 लाख मुआवजा देने की मांग की है, पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिलने पर मजबूरन भाजपा एसडीएम कार्यालय का घेराव एवं विरोध प्रदर्शन करेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57