Advertisement

उदयपुर : सर्पदंश से घायल बालक को युवा डॉक्टर की कड़ी मेहनत से सकुशल बचा लिया गया ।

सर्पदंश से घायल बालक को युवा डॉक्टर की कड़ी मेहनत से सकुशल बचा लिया गया

उदयपुर:- ग्राम जामडीह निवासी चेनू उम्र 12 पिता राजहंस जाति गोस्वामी सोमवार को शाम करीब 7.30  बजे घर पर ही खेल रहा था तभी अचानक करैत सांप ने उसे डस लिया. उसने घरवालों को बताया पर घरवाले मजाक समझ कर किसी प्रकार का इलाज नहीं करवा रहे थे तभी चैनु को अचानक उल्टी हुआ और घर वालों ने खतरा समझते हुए 108 को फोन लगाया, 108 की टीम emt कृष्णा श्रीवास व पायलट कृष्णा कुमार तत्काल जामडीह पहुंची और मरीज को ऑक्सीजन तथा प्राथमिक उपचार करते हुए उदयपुर हॉस्पिटल लाकर भर्ती कराया गया जहां युवा डॉ अर्पित सिंह ने सबसे  पहले बालक की स्थिति गंभीर होता देख प्लस, फेफड़े की जांच की तथा दिल की धड़कन सुनी साथ ही  WBCT  किया गया,  स्थिति खराब पाए जाने पर उसे तत्काल ANTI SNAKE VENOM दी  गई साथ ही NEOSTIGMINE, AMINOPHYLLINE इंजेक्शन भी दी गई तथा लगातार डेढ़ घण्टे बालक पर नजर बनाए रखा। बालक के मुंह से झाग निकल रहा था उसका ऑक्सीजन लेबल कम होता जा रहा था उसे ऑक्सीजन लगाकर लगातार जगाए रखा गया। बालक को सोने नहीं दिया गया, अंततः डॉक्टर अर्पित सिंह एवं स्टॉफ नर्स पूनम, उषा और पिंकी की मेहनत रंग लाई बालक आज मंगलवार को पूरी तरह से स्वस्थ है।   इस युवा डॉक्टर के जज्बे को सलाम है जिसने सर्पदंश से पीड़ित बालक को गंभीर अवस्था में रहने के बाद भी नजर बनाए रखें और बालक आज सकुशल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57