Advertisement

दुलही तालाब में बनेगी नवग्रह वाटिका…. नपा अध्यक्ष ने रोपे पौधे…

दुलही तालाब में बनेगी नवग्रह वाटिका…. नपा अध्यक्ष ने रोपे पौधे…

गोपाल सिंह विद्रोही सुरजपुर विश्रामपुर,विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के पंच मंदिर वार्ड स्थित दुलही तालाब परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल ने नवग्रह वाटिका विकसित करने की दृष्टि से पौधों का रोपण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस संबंध में पंच मंदिर वार्ड की पार्षद पुष्पलता गिरधारी साहू ने बताया कि दूल्ही तालाब परिसर की रिक्त भूमि के एक हिस्से में नवग्रह वाटिका विकसित करने का निर्णय वार्ड वासियों के द्वारा लिया गया था, इसी के तहत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवेश गोयल, पार्षद विरेंद्र बंसल बंटी, समाजसेवी कन्हैया लाल अग्रवाल, संजय जैन, गिरधारी साहू, सुभाष गुप्ता, सेवाभावी युवा चंचलेश श्रीवास्तव, कृष्णा देवांगन समेत अन्य के द्वारा नवग्रह आधारित शमी, पीपल, गूलर, मदार, खैर, चिड़चिटा, बेल, नीम, बेला, दुर्वा, कुश, पान, तुलसी, गुड़हल, समेत अन्य प्रजातियों के पौधे का रोपण किया गया। इस दौरान सेवाभावी पत्रकार चंचलेश श्रीवास्तव ने नवग्रह वाटिका के संरक्षण की जिम्मेदारी ली है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57