Advertisement

वनों की कटाई पर आप पार्टी ने चिंता जताई क्षेत्रीय विधायक से की कई सवाल

वनों की कटाई पर आप पार्टी ने चिंता जताई क्षेत्रीय विधायक से की कई सवाल

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर-आप पार्टी ने विधायक खेल साय सिंह को पत्र लिख कर पेड़ो की कटाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कई स्वालो का जवाब मांगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आप पार्टी सूरजपुर विधान सभा अध्यक्ष अंजय जैन ने पर्यावरण दिवस और वृक्षों के संरक्षण के सम्बंध में खेल साय को पत्र लिख कर कई सवालों का जवाब मांगा जिसमे उल्लेख किया गया है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है. जैसा कि आपको भी मालूम ही है कि पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की संकट से जूझ रहा है.हमारा देश भारत सहित पूरा विश्व वृक्षों और वनों (जंगलों ) के संरक्षण को लेकर चिंतित है. आप और हम ,सभी पर्यावरण कार्यकर्ता – प्रेमी एक-एक वृक्षारोपण और उसके संरक्षण हेतु तत्पर और चिंतित रहते हैं ऐसी परिस्थितियों में सूरजपुर- सरगुजा जिलान्तर्गत परसा कोलब्लॉक आवंटन के नाम पर लाखों बड़े वृक्षों को काटा जाना कहाँ तक न्यायोचित है । क्या लाखों की संख्या में विशाल वृक्षों की कटाई सही है?क्या इस जंगल की कटाई का दुष्प्रभाव प्रदेश नहीं झेलेगा?क्या हसदेव जंगल को काटे बिना दूसरे विकल्प पर विचार नहीं किया जाना चाहिए ?हसदेव के जंगलों में कोयला खदानों के लिए जंगलों को काटने से भविष्य में जनता के लिए गंभीर जलसंकट आ जाएगा, इस पर आप सहमत हैं?हसदेव के जंगल कटने से अहीरिन नदी में पानी खत्म होगा जिससे बिलासपुर की अमृत मिशन योजना असफल हो जाएगी इस पर क्या आप सहमत हैं,हसदेव के जंगल कटने से बांगो डैम में सिल्ट जल्दी भरने से उसका जीवन आधा हो जाएगा जिससे जांजगीर चांपा क्षेत्र में सिंचाई नहीं हो पाएगी क्या इससे आप सहमत हैं,बांगो डैम में जल्दी सिल्ट भरने से उससे मिलने वाली 120 मेगावाट बिजली नहीं बनेगी क्या इससे आप सहमत हैं?
,हसदेव के जंगलों में खदानों के लिए फर्जी ग्रामसभा के आरोपों की जांच होनी चाहिए क्या इससे आप सहमत हैं?पर्यावरण और वन्य पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए हसदेव के जंगलों को सुरक्षित रहना चाहिए, क्या इससे आप सहमत हैं?,कर्क रेखा जिनसे गुजरती है छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र में वर्षा के लिए आवश्यक ऐसे हसदेव के घने जंगलों का संरक्षण जरूरी है, क्या इस बात से आप सहमत हैं?अंजय जैन ने क्षेत्रीय विधायक व सरगुजा विकाश प्राधिकरण के उपाध्यक्ष खेल साय सिंह से वृक्षों को बचाने की पहल करने की मांग की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57