
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

📍 राजनांदगांव, 05 मई 2025।सुशासन तिहार 2025 के तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम करमरी में आयोजित समाधान शिविर में 1521 आवेदनों में से 100% निराकरण कर एक मिसाल पेश की गई। शिविर में पीएम आवास योजना के पूर्णता प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, तथा मोटराईज्ड ट्रायसायकल हितग्राहियों को वितरित किए गए। पंचायत एवं अन्य विभागों द्वारा सभी आवेदनों का वाचन कर पारदर्शिता से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
📌 इस शिविर में कुल 10 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया, जिनमें अरजकुंड, गुंडरदेही, जोंधरा, कलडबरी, कांपा, करमरी, महरूम, मासुलकसा, रानामटिया और रतनभाट शामिल हैं।
📌 मौके पर 1,489 मांगों और 32 शिकायतों का तत्काल समाधान कर दिया गया।
📌 शिविर में विभागीय योजनाओं के तहत ग्रामीणों को सीधे लाभ पहुँचाया गया।
🔹 उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण:
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, एसडीएम श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार आकांक्षा साहू, सीईओ होरीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, सरपंच एवं ग्रामीण।
💬 अन्य स्थानों पर भी शिविर:
डोंगरगढ़ वार्ड क्रमांक 1, 22, 23, 24
जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम मोहारा, सिवनीकला आदि
नगर पंचायत छुरिया के वार्ड क्रमांक 1 से 4
नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 14, 24 से 27