Advertisement

अम्बिकापुर: कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और महापौर ने किया सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण कमियों को दुरुस्त कर निगरानी को बेहतर बनाने के निर्देश

श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और महापौर ने किया सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण
कमियों को दुरुस्त कर निगरानी को बेहतर बनाने के निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद और महापौर डॉ अजय तिर्की ने शुक्रवार को डाटा सेंटर स्थित सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कोविड अस्पताल में व्यवस्थाओं तथा मरीजो की सुविधाओं की निगरानी के लिए इस व्यवस्था को कारगर बताते हुए छोटे छोटे कमियों को दुरुस्त कर और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और महापौर ने इस दौरान कोविड अस्पताल के सभी वार्डो के सीसीटीवी का अवलोकन किये। एक वार्ड के दो कैमरों में स्क्रीन में जाले लगे होने पर संबंधित कर्मचारी को फोन कर शाम तक पूरी तरह से स्क्रीन की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से फोन पर बात चीत कर हाल चाल जाना। एक मरीज ने बताया कि वह आईसीयू भर्ती है डायलिसिस होना है लेकिन दवाई नहीं मिली है। इसीप्रकार एक अन्य मरीज ने बताया कि सभी टेस्ट हो गया है लेकिन रिपोर्ट नहीं मिला है। इस पर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक को फोन पर निर्देशित किया गया कि कोविड मरीजो के इलाज को प्राथमिकता दे। आईसीयू वार्ड में प्रत्येक शिफ्ट में 1 डॉक्टर तथा अन्य सभी वार्डो के लिए प्रत्येक शिफ्ट में 2 डॉक्टर की ड्यूटी लगाएं। इसीप्रकार 6 वार्ड में 4 नर्स के स्थान पफ 6 नर्स की ड्यूटी लगाये। उन्होंने मॉनिटरिंग सिस्टम की बेहतर निगरानी के लिए प्रत्येक शिफ्ट में 1- 1 कर्मचारी की और ड्यूटी लगाने कहा। इसके साथ ही कोविड वार्ड में भर्ती मरीजो की अद्यतन सूची कंट्रोल रूम को प्रतिदिन प्रातः 9 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मरीजो से फोन पर बातचीत के दौरान मरीजों ने बताया कि मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू होने से व्यवस्था में परिवर्तन दिख रहा है। अब कोई भी समस्या होने पर उसे सुना जाता है और निराकारण भी किया जा रहा है। उनके द्वार जिला प्रशासन की इस व्यवस्था की सराहना किया गया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में विगत दिनों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड की मॉनिटरिंग के लिए डाटा सेंटर में सेंट्रलाइज मॉनिटरिंग सिस्टम से व्यवस्थाओं का मॉनिटरिंग किया जा रहा है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57