कोविड के लक्षणात्मक मरीजों की रिपोर्ट आने तक आवश्यक दवाएं देकर उपचार करने के निर्देश

ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे जाने पर तत्काल डॉक्टर से करें संपर्क

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

रायगढ़, 23 अप्रैल2021/ कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों का उपचार कर आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं, साथ ही स्वास्थ्यगत सलाह भी दी जा रही है। कोविड की सैम्पल रिपोर्ट आने के बाद पॉजिटिव मरीजों को जरूरी दवाएं लेने की सलाह चिकित्सकों के द्वारा दी जाती है। कई बार सैम्पल की जांच के उपरांत रिपोर्ट आने में विलम्ब हो जाता है, जिसके चलते मरीजों को यथोचित उपचार मिल सके। इसे दृष्टिगत करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रिपोर्ट मिलने तक मरीजों को लक्षण के आधार पर पांच प्रकार की दवाइयों की खुराक शुरू कर उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से यह निर्देश जारी हुआ है कि वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते सैम्पल की रिपोर्ट मिलने में विलम्ब हो रहा है। इसे दृष्टिगत करते हुए कोविड की रोकथाम के लिए गठित राज्य स्तरीय ट्रीटमेंट समिति द्वारा लक्षणात्मक मरीजों को तत्काल आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है। उन्होंने बताया कि लक्षण के आधार पर मरीज को रिपोर्ट आने से पहले छह प्रकार की दवाइयां देने के संबंध में आदेश प्राप्त हुआ है। इसमें आइवरमेक्टिन 12 एमजी की टैबलेट भोजन करने के बाद दिन में एक बार पांच दिन तक देने, डोक्सीसाइक्लिन-100 एमजी की टैबलेट भोजन के पश्चात् दिन में दो बार सात दिनों तक, पैरासिटामॉल टैबलेट दिन में चार बार भोजन करने के बाद तीन दिन तक एवं चौथे दिन से बुखार आने, बदन दर्द रहने की स्थिति में ही दिन में एक बार खाना खाने के उपरांत देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विटामिन.सी के 500 एमजी की टैबलेट खाना खाने के बाद दिन में दो बार दस दिनों तक देने कहा गया है। साथ ही जिंक के 50 एमजी की टैबलेट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मरीज को प्रतिदिन 3 से 4 लीटर गुनगुना पानी पीने, आठ घण्टे की नींद लेने, 45 मिनट तक व्यायाम करने या टहलने के साथ-साथ ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल की जांच नियमित रूप से करने की भी सलाह समिति द्वारा दी गई है।
ऑक्सीजन लेवल 94 के नीचे आने पर डॉक्टर से तत्काल करें संपर्क
सीएमएचओ डॉ.केसरी ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने पर शरीर में ऑक्सीजन सेचुरेशन का लेवल का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होता है। इसके लिए मरीजों को अपने पास पल्स ऑक्सिमीटर रखना चाहिए। जिससे दिन में चार बार ऑक्सीजन लेवल मापना चाहिए। यदि ऑक्सीजन लेवल 94 प्रतिशत से कम आता है अथवा सांस लेने संबंधी परेशानी आ रही हो तो तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]