Advertisement

रायपुर : कोरोना टीका लगवाने आदिवासी इलाकों में भी भारी उत्साह : उदंती-सीतानदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत करही के ग्रामीणों ने कराया वैक्सिनेशन

 

रायपुर, 24 अप्रैल 2021

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। इस अभियान में हर वर्ग के लोग खुद को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण करवा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में टीकाकरण के प्रति लोगों में उत्साह शहरी इलाकों के साथ-साथ गांवों एवं दूरस्थ वनांचल में भी दिखाई दे रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड के सीतानदी-उदंती अभ्यारण्य क्षेत्र की ग्राम पंचायत करही में देखने को मिला, जहां ग्रामीणों ने स्वयं आगे आकर वैक्सीनेशन कराया हैं। जनपद पंचायत नगरी के सीईओ ने बताया कि सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र की ग्राम पंचायत करही के 351 पात्र ग्रामीणों में से 333 लोगों ने टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि यह ग्राम पंचायत संवेदनशील क्षेत्र में आती है, जो कि स्वास्थ्य विभाग के रिसगांव सेक्टर में स्थित है। बीहड़ जंगल व सोंढूर नदी को पार करके टीकाकरण केन्द्र रिसगांव जाना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम न था। ग्राम पंचायत करही की महिला सरपंच श्रीमती राधिका कुंजाम और अनुविभागीय अधिकारी नगरी श्री जितेन्द्र कुर्रे के विशेष प्रयासों से आयोजित विशेष कैम्प और घर-घर जाकर टीका लगाने के अभियान को उल्लेखनीय सफलता मिली। बीहड़ क्षेत्र में दूर-दूर तक फैले ग्राम मासुलखोई, करही, उजरावन, मांदागिरी एवं जोरातराई के 45 वर्ष से अधिक उम्र के 351 ग्रामीणों में से 333 लोगों का टीकाकरण 22 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया गया, जो कि लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 95 प्रतिशत है। कलेक्टर ने जिलावासियों से अपील की है कि अफवाहों में न पड़कर वैक्सीनेशन कराकर स्वयं को तथा परिवार को सुरक्षित रखें, क्योंकि कोविड के संक्रमण से बचने का वर्तमान में एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। इसलिए अपने अंदर से डर, झिझक और भ्रांतियों को त्याग कर कोरोना टीका जरूर लगवाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57