कोण्डागांवछत्तीसगढ़राज्य

कोंडागांव : गृहमंत्री के लिए सोशल मीडिया मे डाला आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा ने की शिकायत

  • कोंडागांव : गृहमंत्री के लिए सोशल मीडिया मे डाला आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा ने की शिकायत

कोंडागांव 08 मई (हि.स.)। देश के गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लेकर व्हाट्सएप मे आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति और संबंधित ग्रुप एडमिन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारीयों ने शनिवार को कोतवाली पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शिकायत के माध्यम से बताया गया कि व्हाट्सएप मे कोंडागांव थिंक मीडिया के नाम से एक ग्रुप है जिसके एडमिन कांग्रेसी नेता व पत्रकार सुरेश पाटले निवासी सर्गीपाल पारा कोंडागांव है। उक्त ग्रुप मे परमेंद्र देवांगन निवासी जामकोट पारा, कोंडागांव द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया है। उक्त पोस्ट के स्क्रीनशॉट की छायाप्रति लेकर शिकायत करने पहुंचे भाजपाइयों ने बताया की पार्टी कार्यकर्ता ऐसे स्तरहीन पोस्ट के डाले जाने से क्षुब्ध है और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले संबंधित व्यक्ति और ग्रुप एडमिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा रहे है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश टावरी, गोपाल दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते कहा कि लोकतंत्र मे अभिव्यक्ति के अधिकार का यह मतलब नही होता कि दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए । शिकायत के माध्यम से यह भी स्पष्ट करने का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी राजनैतिक पार्टी या व्यक्ति विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डालने से पहले संयम से काम ले तथा ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति दुबारा न होने पाए। दुबारा ऐसी स्थिति निर्मित होने पर भारतीय जनता पार्टी उग्र प्रदर्शन को बाध्य होगी ।

बस्तर से पवन नाग की रिपोर्ट…….

News Desk

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!