Advertisement

18 अगस्त या 19 अगस्त जन्माष्टमी संशय के बीच 19 अगस्त को विश्रामपुर में मनाया जाएगा जन्माष्टमी

18 अगस्त या 19 अगस्त जन्माष्टमी संशय के बीच 19 अगस्त को विश्रामपुर में मनाया जाएगा जन्माष्टमी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -जन्माष्टमी 18 या 19 अगस्त को संशय के बीच कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन गौरी शंकर मंदिर में किया गया है.
जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्री गौरी शंकर मंदिर प्रांगण स्थित दुर्गा पंडाल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ 19 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा।सतपता एवं सलका की भजन मंडली टीम के द्वारा भजन कीर्तन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होने तक निरंतर जारी रहेगा।श्री गौरी शंकर मंदिर समिति के महेश गुप्ता ने बताया कि महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। कृष्ण जन्मोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप देने के लिए गौरी शंकर मंदिर के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि ज्योतिषविदों के मुताबिक इस साल अष्टमी तिथि 18 अगस्त की रात 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी और 19 अगस्त को रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी. निशीथ पूजा की अवधि 18 अगस्त को रात 12 बजकर 3 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. ऐसे में पूजा करने के लिए कुल 44 मिनट का समय मिलेगा. वहीं, पारण 19 अगस्त सुबह 5 बजकर 52 मिनट के बाद होगा. ऐसे में इस साल 18 अगस्त को ही जन्माष्टमी का व्रत रखा जाना चाहिए परंतु स्थानीय मंदिर के पुजारियों के अनुसार 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाया जाना उचित होगा,इसे लेकर भगवान श्री कृष्ण के भक्त 19 अगस्त को हो जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियां मे जुट गए है । महोत्सव की तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47