जेईई-एडवांस्ड के नतीजे घोषित, मुंबई जोन के आर. के. शिशिर शीर्ष स्थान पर

जेईई-एडवांस्ड के नतीजे घोषित, मुंबई जोन के आर. के. शिशिर शीर्ष स्थान पर

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

नयी दिल्ली/भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए जिसमें बंबई जोन के आर. के. शिशिर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

परीक्षा आयोजित कराने वाले आईआईटी मुंबई के अनुसार, शिशिर को 360 में से 314 अंक मिले हैं।

महिलाओं में दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा 277 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं। अखिल भारतीय स्तर पर उनकी 16वीं रैंक है।

इस परीक्षा में 1.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे और 40,000 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

आईआईटी मुंबई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जेईई (एडवांस्ड) 2022 के पहले और दूसरे पेपर में 1,55,538 अभ्यर्थी बैठे थे। कुल 40,712 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की, जिनमें से 6,516 छात्राएं हैं।’’

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने कहा, ‘‘आईआईटी मुंबई जोन के आर. के. शिशिर ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने 360 में से 314 अंक हासिल किए। आईआईटी दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा सीआरएल में 16वें स्थान के साथ महिलाओं की श्रेणी में शीर्ष पर रहीं। उन्हें 360 में से 277 अंक मिले।’’

शिशिर के बाद पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी दूसरे तथा थॉमस बीजू चीरामवेलिल तीसरे स्थान पर रहे।

शीर्ष 10 में शामिल परीक्षार्थियों में वंगापल्ली साई सिद्धार्थ, मयंक मोटवानी, पोलीसेट्टी कार्तिकेय, प्रतीक साहू, धीरज कुरुकुंडा, माहित गांधीवाला तथा वेत्चा ज्ञान महेश शामिल रहे।

आईआईटी मुंबई के अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल अंकों की गणना गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में हासिल अंकों के योग के आधार पर की जाती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक कुल अंकों के साथ ही हर विषय में पास होने योग्य अंक लाने होते हैं।’’

देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की परीक्षा जेईई-एडवांस्ड देने के लिए जेईई-मेन में पास होना जरूरी होता है।