केंद्र सरकार ने एमसीडी में कुल सीटों की संख्या 250 तय की

केंद्र सरकार ने एमसीडी में कुल सीटों की संख्या 250 तय की

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर / केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम में सीटों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 निर्धारित कर दी है। दिल्ली गजट अधिसूचना में शनिवार को यह जानकारी सामने आई।

अधिसूचना में कहा गया कि एमसीडी में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 42 तय की गई है। दिल्ली में पहले के तीन नगर निगम में कुल 272 वार्ड थे। उत्तरी और दक्षिणी निगर निगम में 104-104 वार्ड थे और पूर्वी नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में 64 वार्ड थे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

संसद ने तीनों नगर निकायों के एकीकरण के लिए पांच अप्रैल को दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया था जिसके तहत वार्डों की कुल संख्या 250 निश्चित कर दी गई थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के नगर निगम वार्डों के परिसीमन के लिए जुलाई में तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया था।