अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें- निषाद

अम्बिकापुर : अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें- निषाद

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्य्क्ष श्री एमआर निषाद की अध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर 5 मछुआ समितियों को जाल व 2 नग आईस बॉक्स दिया गया।

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने मछुआ समितियों की समस्या से अवगत होते हुए जिले में अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओें से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मछुआ समितियों को मछलीपालन हेतु शासन से मिलने वाली अनुदान दिलवाएं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

उप संचालक मछलीपालन श्री एके महिष्वर ने जिले में संचालित योजनाओं तथा भौतिक प्रगति के बारे में जानकारी दी। बतौली विकासखण्ड के ग्राम घोघरा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि उनके जलाशय की मछलियां एक वर्ष में एक किलो तथा दो वर्ष में 2 से 3 किलो तक वृद्धि करती हैं।

बैठक में विभिन्न मछुआ समितियो के सदस्य, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मछलीपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।