Advertisement

अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में 10 मानवीय सहायता मिशन भेजे : पेंटागन

अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में 10 मानवीय सहायता मिशन भेजे : पेंटागन

वाशिंगटन, 14 सितंबर/ अमेरिका ने कहा है कि उसने पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को दस लाख पाउंड से अधिक की महत्वपूर्ण मानवीय आपूर्ति और उपकरण पहुंचाने के लिए 10 मिशन भेजे हैं।

पाकिस्तान में बाढ़ से लगभग 1,400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,728 अन्य घायल हुए हैं और 17 लाख से अधिक घर, 40 लाख एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि तथा 6,674 किलोमीटर लंबी सड़कें नष्ट हो गई हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से उपजे मानवीय संकट के मद्देनजर उसे मदद मुहैया कराने के ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) के प्रयासों का समर्थन कर रहा है।

पेंटागन के प्रवक्ता पैट्रिक राइडर ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारी संवेदनाएं निश्चित रूप से उन लोगों के साथ हैं, जो इस भयानक प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा, “डीओडी ने अभी तक महत्वपूर्ण एयरलिफ्ट (हवाई निकासी) और स्टेजिंग (अस्थाई पट्टियां या चबूतरे) सहायता प्रदान करके अमेरिकी प्रशासन की यूएसएआईडी के नेतृत्व वाली प्रतिक्रिया का समर्थन किया है।”

राइडर ने कहा, “अमेरिकी वायु सेना की मध्य कमान को सौंपे गए सी-17 और सी-130 विमानों ने पाकिस्तान में 10 सहायता मिशन का संचालन किया है, जिनके तहत पाकिस्तानी लोगों की मदद के लिए 10 लाख पाउंड से अधिक की महत्वपूर्ण मानवीय आपूर्ति और उपकरण पहुंचाए गए हैं। हम अगले कई दिनों तक इसी दर से मदद जारी रखने की उम्मीद करते हैं।”

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान भेजी जाने वाली मानवीय सहायता में आपातकालीन खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वच्छता आपूर्ति और उपकरण, पोर्टेबल (अस्थाई) आश्रय, बिस्तर, सफाई किट और रसोई का सामान शामिल है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57