सरगुजा पुलिस की नशे के विरुद्ध अभियान “नवा बिहान” के तहत ड्रग तस्कर को गिर. करने में मिली सफलता।

सरगुजा पुलिस की नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सरगुजा पुलिस की नशे के विरुद्ध अभियान “नवा बिहान” के तहत ड्रग तस्कर को गिर. करने में मिली सफलता।

आरोपी के कब्जे से 46 नग अवैध नशीला इंजेक्शन किया गया बरामद।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन में नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे नशे के विरुद्ध अभियान “नवाबिहान” के तहत नशे पर कड़े नियंत्रण हेतु सभी थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली रुपेश नारंग एवं उनकी टीम को मुखबीर से सुचना मिली की प्रतापपुर नका फारेस्ट कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अवैध नशीला इंजेक्शन रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है जो तत्काल संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम अशोक सिंह निवासी अम्बिकापुर का होना बताया, जो गवाहों की उपस्थिति मे संदेही की तलाशी ली गई जो संदेही के कब्जे से एक लाल रंग के झोला में रखे 18 नग Bupranorphine Injection ip, एवं 28 नग Pheniramine Maleate Injection I.P Avil कुल 46 नग नशिला इन्जेक्शन (स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधी) कुल जुमला 736.00 रुपये का जप्त किया गया, आरोपी से जप्त अवैध मादक पदार्थ नशीले इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहक की तलाश करना बताया, आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सरगुजा पुलिस के द्वारा ऐसे क्षेत्र जहां नशे की खपत हो रही है, उनकी पहचान कर तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रखी जायेगी

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक श्री रुपेश नारंग, उपनिरीक्षक श्री डाकेश्वर सिंह, उपनिरीक्षक अनिता आयाम, प्र.आर.अजय पाण्डेय, जयदीप सिंह, इदरीश खान, धीरज सिंह, अतुल शर्मा, अतुल सिंह, सीनू फिरदौसी, शिव राजवाड़े शामिल रहे।