शिक्षक पात्रता परीक्षा में 37243 अभ्यर्थी हुए शामिल

अम्बिकापुर : शिक्षक पात्रता परीक्षा में 37243 अभ्यर्थी हुए शामिल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

परीक्षा में शामिल होने 53 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया था पंजीयन

प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था से शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार 18 सितम्बर 2022 को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में 37 हजार 243 अभ्यर्थी शामिल हुए वही 15 हजार 808 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 53 हजार 51 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा गया था जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री जेआर सतरंज ने बताया कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पाली में आयोजित परीक्षा में 37 हजार 243 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में 20071 एवं द्वितीय पाली में 17172 उपस्थित हुए जबकि अनुपस्थित प्रथम पाली में 8हजार 384 एवं द्वितीय पाली में 7 हजार 424 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली के लिए 28 हजार 455 तथा द्वितीय पाली के लिए 24 हजार 596 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा केंद्र अम्बिकापुर के अलावा दरिमा, केशवपुर, सकालो, सोहगा, लोधिमा, लखनपुर, लहपटरा, लुण्ड्रा, रघुनाथपुर, बटवाही, बतौली एवं उदयपुर में भी बनाया गया था।