भारत, नेपाल अपने-अपने क्षेत्रों के दुरुपयोग को रोकने पर सहमत हुए

भारत, नेपाल अपने-अपने क्षेत्रों के दुरुपयोग को रोकने पर सहमत हुए

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

काठमांडू, 30 सितंबर/ भारत और नेपाल ‘‘राष्ट्र-विरोधियों’’ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सहमत हुए हैं। दोनों देशों के अर्धसैनिक अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा के जरिये तीसरे देश के नागरिकों के अवैध रूप से सीमा पार करने की घटनाओं को रोकने के वास्ते उपायों पर चर्चा की है।.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक सुजय लाल थाओसेन और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के महानिरीक्षक राजू आर्य के बीच बृहस्पतिवार को यहां संयुक्त समन्वय बैठक हुई। बैठक में सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए तंत्र को सुव्यवस्थित करने के उपायों पर चर्चा की गई।.