Ambikapur : 6 विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा………

6 विधाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा………

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11.00 बजे स्थानीय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के प्रागंण में होगा। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.जी.एम.एस. के अध्यक्ष एवं विधायक लुण्ड्रा डॉ. प्रीतम राम तथा अध्यक्षता महापौर डॉ. अजय तिर्की करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफी अहमद, जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, अजय बसल होंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ. संजय गुहे ने बताया की जिला प्रशासन एवं कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन व निर्देशन में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की सम्पूर्ण तैयारी कर कर ली गई है। यह प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर को संपन्न होगा। खिलाड़ियों के लिए आवासीय व्यवस्था बालक एवं बालिका के लिये पृथक-पृथक जोनवार की गई है। खिलाड़ियों के आवास स्थल से खेल मैदान तक लाने ले जाने की वाहन व्यवस्था कराई गई है। स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्था प्रदान की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ. संजय गुहे ने समस्त खेल प्रेमियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

कोच सहित 830 प्रतिभागी लेंगे भाग- छत्तीसगढ़  के 05 संभाग  क्रमशः बस्तर बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर व सरगुजा के कोच एवं मैनेजर सहित कुल 830 प्रतिभागी भाग ले रहे है। प्रत्येक दल में 135 प्रतिभागी चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में भाग लेंगे एवं अपने खेल का प्रदर्शन करेंगें। बुडबॉल 19 वर्ष, बालक एवं बालिका, मिनीगोल्फ 19 वर्ष बालक एवं  बालिका, बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक एवं बालिका की प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में तथा क्रिकेट सुपर सेवन 19 वर्ष बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर तथा तैराकी 14, 17, 19 वर्षे बालक एवं बालिका एवं वाटरपोलो 19 वर्ष बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन तरणताल गांधीनगर में सम्पन्न होगी।