Ambikapur : शासकीय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बिलासपुर में सम्पन्न………………

शासकीय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बिलासपुर में सम्पन्न………………

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय एवं जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण तथा सेवा निवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम महापौर रामशरण यादव के मुख्य आतिथ्य तथा संघ के मुख्य संरक्षक पीआर यादव की अध्यक्षता में जल संसाधन परिसर के प्रार्थना भवन में सैंकड़ों कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जीआर चंद्रा एवं जिला सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी तथा जिला कार्यकारिणी बिलासपुर के निर्वाचन के बाद पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व संगठन के प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में केंद्रीय प्रबंध समिति की आवश्यक बैठक की गई। इसमें केंद्र के समान महंगाई भत्ता व एरियर्स तथा सातवें वेतनमान का एरियर्स राशि, गृह भाड़ा भत्ता और बिलासपुर को बी-2 श्रेणी का दर्जा देने के लिए नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामशरण यादव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार व कर्मचारी एक दूसरे के पूरक हैं। शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। उन्होंने मांगों का समर्थन करते हुए शासन से संवाद करने का आश्वासन दिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पीआर यादव ने देश में बढ़ती हुई महंगाई को नियंत्रित करने की बात कही तथा कर्मचारी हितों के अनेक मांगों को लेकर आगामी आंदोलन के लिए संघ के सभी पदाधिकारियों को पीढ़ी को संघर्षशील तैयार रहने तथा नई पीढ़ी को संघर्षशील होने का आवाहन किया। इसके साथ ही गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, के प्राध्यापक डा. मुरली मनोहर, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष जीआर चंद्रा, केएस परिहार, उमेश मुदलियार, जगत मिश्रा, विजय लहरे, जिला सरगुजा से प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, अवधेश शुक्ला, कमाल खान, राम किशोर सुचला, राधेलाल भारतद्वाज, जेपी उपाध्याय, रामचंद्र तांडी, राम कुमार यादव, नंद किशोर साहू, प्रताप चंद्रवंशी, किशोर शर्मा आदि ने संबोधित किया।

इसके बाद प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पीआरयादव द्वारा शपथ दिलाई गई। संघ के सेवा निवृत्त पदाधिकारियों अरविंद कोन्हेर, राजेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र पांडेय, कृष्णाराम साहू, सुहास चिप सूर्य कुमार वर्मा, राजेश तिवारी, त्रियुगी नारायण राठौर, गौकरण यादव, पुनीराम यादव, केएस ठाकुर आदि का मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह, भेंट कर शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान जिला सरगुजा से प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग दास, अम्बिकापुर तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, बतौली ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, कार्य. अध्यक्ष पी.एन. सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।