Advertisement

हमर बेटी हमर अरमान हिम्मत कार्यक्रमों का आयोजन

हमर बेटी हमर अरमान हिम्मत कार्यक्रमों का आयोजन

चौपाल लगाकर ग्रामीणों को भी दी गई समझाइस

विश्रामपुर पुलिस का पहल

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर-विश्रामपुर पुलिस जन चौपाल एवं हिम्मत कार्यक्रम हमर बेटी हमार मान ग्राम रामनगर एवम स्थानीय कन्या उच्चतर विद्यालय विश्रामपुर में आयोजन कर ग्रामीणों एवं छात्राओं को जागृत किया।
जानकारी के अनुसार विश्रामपुर पुलिस के द्वारा आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को हिम्मत कार्यक्रम, हमर बेटी हमर मान एवं अभिव्यक्ति एप के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग के द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के संबंध में जारी दिशा निर्देश से अवगत कराया एवं छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग के द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं के सुरक्षा के संबंध में जारी अभिव्यक्ति ऐप को डाउनलोड कराया एवं सभी को डाउनलोड कराने एवं प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया तथा उपस्थित छात्राओं को गुड टच, बैड टच, यातायात नियमों के बारे में एवं साइबर् ठगी तथा महिलाओं छात्राओं को प्राप्त कानूनी अधिकार के संबंध में जानकारी दी थाना प्रभारी केडी बनर्जी ने दी इस दौरान करीब 500 छात्राएं ,महिलाएं उपस्थित थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इसी तरह ग्राम रामनगर में राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों महिलाओं के उपस्थिति में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया इस दौरान प्राप्त शिकायत का मौके पर निराकरण किया गया एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया साथ ही उपस्थित मोबाइल धारक महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया तथा उसके महत्व के बारे में समझाइश दी गई । साइबर क्राइम यातायात नियमों के बारे में ग्रामीणों को समझाइश देकर जागरूक किया गया। सभी को अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार एवं डाउनलोड कराने को कहा गया तथा हमर बेटी हमर मान, हिम्मत कार्यक्रम के बारे में प्राप्त दिशा निर्देश से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान ग्राम रामनगर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05