
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
डी-मार्ट का शुद्ध लाभ 64 प्रतिशत बढ़कर 686 करोड़ रुपये हुआ
डी-मार्ट का शुद्ध लाभ 64 प्रतिशत बढ़कर 686 करोड़ रुपये हुआ
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर/ खुदरा शृंखला डी-मार्ट का संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 64.13 प्रतिशत बढ़कर 685.71 करोड़ रुपये हो गया।.
कंपनी ने शनिवार को बीएसई को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 417.76 करोड़ रुपये रहा था।.










