
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
न्यायालय डीयू की दाखिला नीति के संबंध में सेंट स्टीफंस की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई करेगा
न्यायालय डीयू की दाखिला नीति के संबंध में सेंट स्टीफंस की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई करेगा
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर/ उच्चतम न्यायालय दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ सेंट स्टीफंस कॉलेज की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिसमें उसे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दाखिला नीति का पालन करने को कहा गया था।.
प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने अपनी प्रशासनिक क्षमता में, अल्पसंख्यक संस्थान के मामले को न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल ने खुद को संस्थान का पूर्व छात्र बताते हुए 10 अक्टूबर को मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था और कहा था कि वह वर्तमान ‘‘खराब’’ माहौल के कारण मामले में सुनवाई नहीं करना चाहेंगे।.







