छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

आयुष विभाग पीएचसी में हाट बाजार शिविर लगाकर ग्रामवासियों का कर रहे आयुर्वेद पद्धति से इलाज

आयुष विभाग पीएचसी में हाट बाजार शिविर लगाकर ग्रामवासियों का कर रहे आयुर्वेद पद्धति से इलाज

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायगढ़, 4 अक्टूबर2021आयुष विभाग रायगढ़ अंतर्गत संचालित आयुष केन्द्र द्वारा हाट बाजार शिविर लगाकर ग्रामवासियों को आयुर्वेद पद्धति से इलाज किया जा रहा है।
माह सितम्बर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया गया। जिसमें प्रत्येक आयुर्वेद औषधालयों एवं आयुष केन्द्रों में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग रायगढ़ के अधीनस्थ संस्थाओं में आयुर्वेद संवाद का आयोजन किया जाता है जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जनसामान्यों में स्वास्थ्य के प्रति ऋतुचर्या अनुकूल आहार विहार की जानकारी एवं अपने आसपास उपलब्ध औषधीय महत्व के वनोस्पतियों की पहचान एवं उपयोगिता से अवगत कराया जाता है।
शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय रायगढ़, आयुष विंग कि.शासकीय जिला चिकित्सालय, रायगढ़, स्पेश्लाईज्ड थेरेपी सेंटर सामु. स्वा. केन्द्र, पुसौर जिला-रायगढ़ में पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार जागरूकता माह का आयोजन किया गया है जिसमें आहार संबंधी जानकारी आयुष चिकित्सकों द्वारा दी गई है। आयुष विभाग रायगढ़ के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय पोषण माह में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया और लोगों को स्वस्थ रहने हेतु जागरूक किया गया। आयुष विभाग रायगढ़ के अंतर्गत संचालित औषधालयों के चिकित्सक द्वारा जड़ी बुटी से इलाज हेतु वनोषधी की जानकारी दी जा रही है, जो स्वास्थ्य के लिये लाभकारी सिद्ध है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत हेल्थ वेलनेश सेंटर हेतु आयुष विभाग रायगढ़ के 02 औषधालयों शासकीय आयुर्वेद औषधालय, महापल्ली एवं समकेरा के साथ-साथ 05 औषधालयों को हेल्थ वेलनेश सेंटर के रूप में चिन्हांकित किया गया है, जिसमें समस्त गतिविधियों का क्रियान्वयन उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से किया जा रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!