शून्य रकबा में किया जा रहा आवश्यक सुधार

शून्य रकबा में किया जा रहा आवश्यक सुधार

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर 7 नवंबर 2022/ गिरदावरी अनुसार रकबा शून्य प्रदर्शित होने वाले पंजीकृत किसानों के संबंध में आवश्यक सुधार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार राजस्व कृषि, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के द्वारा पंजीयन में आ रही समस्या का समन्वय से निराकरण किया जा रहा है। शून्य रकबा वाले कृषकों का खाद्य विभाग के तहसीलदार मॉड्यूल में पंजीयन में आवश्यक सुधार हेतु प्रावधान दिया गया है जिसका तहसीलदार द्वारा परीक्षण कर संशोधन की कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 243 कृषकों का डुप्लीकेट पंजीयन के कारण, 1104 कृषकों का गिरदावरी अनुसार तथा अन्य तकनीकी कारणों से भी रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है। जिले में 1 नवंबर 2022 को शासन के निर्देशानुसार सभी समितियों में कृषकों का सम्मेलन आयोजित कर टोकन तुंहर हाथ एप्प का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। साथ ही कृषकों को जानकारी दी गई है कि जिस भी कृषक का पंजीकृत रकबा में संशोधन की आवश्यकता हो, वे तहसील कार्यालय में संपर्क कर संशोधन करा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि कृषकों का फसल तैयार नहीं होने के कारण 1 नवंबर 2022 को समितियों में कृषकों द्वारा टोकन जारी नहीं कराया गया था। धान बेचने के इच्छुक पंजीकृत कृषकों द्वारा टोकन हेतु संपर्क करने पर तत्काल टोकन जारी किया जा रहा है।