जिले मे कार्यरत 17 प्रधान आरक्षको को सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में स्टार सेरेमनी आयोजित कर पदोन्नति पर दी गई शुभकामनाएं।

आज दिनांक 09/11/22 को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर 17 प्रधान आरक्षको को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर सरगुजा जिला मे पदोन्नति पश्चात 03 सहायक उपनिरीक्षक एवं अन्य जिलों मे 14 सहायक उपनिरीक्षको को शुभकामनाएं देकर रवानगी दी गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी सहायक उप निरिक्षकों को अन्यत्र जिला पदस्थापना के दौरान बेहतर पुलिसिंग करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा मिली नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक स्टेनो फबियानुस तुर्की, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, रीडर अजीत मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।