
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
केवल कांग्रेस ही संविधान की रक्षा कर सकती है : राहुल गांधी
केवल कांग्रेस ही संविधान की रक्षा कर सकती है : राहुल गांधी
वाशिम (महाराष्ट्र)/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान पर प्रतिदिन हमला करती है क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए।.
गांधी ने अंग्रेजों के लिए ‘‘काम करने’’ को लेकर हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर पर भी निशाना साधा। गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 69वां दिन था और यात्रा मंगलवार को हिंगोली से महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले पहुंची।.








