छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया

छात्र जीवन में अनुशासित रहकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्पित रहने की दी सीख

मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अंबागढ़ चौकी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल का यहां पहुंचने पर स्कूली छात्र छात्राओं ने उत्साह मन से स्वागत किया। मुख्यमंत्री का बच्चों ने विभिन्न प्रकार के परिधान और भेषभूषा में लबरेज होकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल में स्थापित संसाधन व सुविधाओं का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने कक्षा नवमी की 97 छात्राओं को मुख्यमंत्री सरस्वती साइकल योजना के तहत साईकल वितरित किया। मुख्यमंत्री के हाथों साईंकल पाकर छात्राएं काफी उत्साहित और खुश नजर आई ।मुख्यमंत्री ने छात्र छात्राओं को अपना आशीर्वाद और संदेश देते हुए कहा कि लगन और मन से पढ़ाई करें। छात्र जीवन ही पूरे जीवन की आधारशिला होती है।

मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए संकल्पित रहें। जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए, तब तक पीछे मुड़कर ना देखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लें, अपने जीवन में उतारे और कामयाबी का मार्ग प्रशस्त करें। उल्लेखनीय है कि इस स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में इस साल 573 छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। इनमें 300 छात्राएं ने प्रवेश लिया है।

मुख्यमंत्री ने अंबागढ़ चौकी में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण

कक्षा 10 की छात्रा कुमारी आर्ची शर्मा ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार का बेहतर कदम बताया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर राज्य के बच्चों का भविष्य सवारने का सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा में सुधार के लिए काफी अच्छा प्रयास है । उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है । स्कूल में अच्छे शिक्षकों की नियुक्ति की गई है । शिक्षकों के द्वारा उन्हें शिक्षा के साथ कई प्रकार से ज्ञान दे रहे, जो उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!