राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से विराम लेकर प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे, भाजपा पर साधा निशाना

राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से विराम लेकर प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे, भाजपा पर साधा निशाना

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

महुवा (गुजरात) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपनी ‘‘भारत जोड़ो’’ यात्रा के दौरान किसानों, युवाओं और आदिवासियों से मिलकर उनका दर्द महसूस किया।.

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गुजरात में पहले चरण के विधानसभा चुनाव से 10 दिन पहले गांधी ने प्रचार अभियान शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जंगलों को उद्योगपतियों को सौंपकर आदिवासियों को विस्थापित करने की योजना बनाने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद गुजरात में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक हैं, लेकिन भाजपा उनके जंगलों को छीनने और उनके बच्चों को आधुनिक शिक्षा से दूर रखने के लिए काम कर रही है।.